Voice Of Neemuch
Breaaking
जावद में 'जहर मुक्त कृषि शिविर': मंत्री विजयवर्गीय बोले- "रासायनिक खेती से गांवों में पहुंच रहा कैंसर और हार्ट अटैक, जैविक खेती अपनाएं" ये पढ़े खबर
✦
क्षेत्र में पहली बार: जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में ‘जहर मुक्त खेती’ का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान,पढ़े ये खबर।
✦
HVP टीकाकरण अभियान एवं सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गतिविधियों का नप. सभापति विवेक सोनगरा ने मौके स्थल का औचक निरीक्षण किया,पढ़े पूरी खबर।
✦
जावद थाना प्रभारी विकास पटेल पर गंभीर आरोप: सुनील माली ने एसपी से की शिकायत, अवैध वसूली और मानसिक प्रताड़ना का दावा,ये पढ़े पूरी खबर।
✦
मिडिल ईस्ट संकट का असर: देश में LPG की किल्लत, कमर्शियल सप्लाई ठप और घरेलू सिलेंडर के नियम सख्त, पढ़े पूरी खबर।
✦
कमलदास बैरागी को 'भारतीय पत्रकार संघ' (AIJ) का नीमच जिला सचिव नियुक्त किया गया,ये पढ़े खबर।
✦
नीमच के दशहरा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लाइव प्रसारण में झूमे खेल प्रेमी,पढ़े ये खबर।
✦
वीआईपी कल्चर को दरकिनार कर IHRSO ने पेश की मिसाल: भाई को किडनी देने वाली चंद्रकला, पति की ढाल बनी लक्ष्मी सहित समाज की 'असली नायिकाओं' का भव्य सम्मान , पढ़े ये खबर।
✦
नीमच: 'संकल्प से समाधान' अभियान के तहत विशाल नेत्र शिविर संपन्न, 423 मरीज हुए लाभान्वित, ये पढ़े खबर।
✦
नीमच: बगीचा नंबर 13 में चोरों का तांडव; सूने मकान के ताले तोड़कर मचाई तबाही, क्षेत्र में दहशत,ये पढ़े पूरी खबर।
✦
विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन*
✦
ग्राम झांतला में संकल्प समाधान कलस्टर स्तरीय शिविर संपन्न,शिक्षा से ही समाज समृद्ध व राष्ट्र विकसित होगा :कलेक्टर हिमांशु चंद्रा
✦
राज्य स्तरीय खेलो एमपी युथ गेम्स जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन , वंशीका नागलोथ ने जीता रजत पदक
✦
मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल, पुरस्कार : राज्यपाल श्री पटेल, राज्यपाल ने लोक भवन की पुरस्कृत 63 पुष्प किस्मों का किया अवलोकन
✦
लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से ही साझा करें,प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के प्रश्न पर दिया जवाब

पंडित कन्हैयादास वैष्णव की कथा में सैकड़ों भक्तों ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
21 Dec 2025
Local News
चीताखेड़ा । नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की........ ,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की....... ,खुल गये सारे ताले करामात हो गई......., जय श्री राधे...... जय श्री कृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान जैसे ही वासुदेव भगवान श्री कृष्ण (यक्ष परमार)को पालने में वासुदेव (बालमुकुंद मिश्रा) लेकर आए तो पूरा पंडाल में जयकारे लगाते हुए सभी ने भगवान के जन्म पर एक दूसरे को बधाई दी । पुष्प वर्षा की और उसके बाद माखन -मिश्री और पंजेरी का वितरण किया गया। पंडित कन्हैयादास वैष्णव ने कथा में सुनाया कि त्रिगुणात्मक प्रकृति के रूप में श्री कृष्ण की तीन माताएं हैं। रजोगुणी प्रकृति के रूप में जन्मदात्री देवकी मां जो सांसारिक माया ग्रह में केद है, सतगुणी प्रकृति रूप मां यशोदा है, जिनके वात्सल्य रूपी प्रेम रस को पीकर श्री कृष्ण बड़े हुए। इसके विपरीत एक गौर तमस रूपा प्रकृति भी शिशु भक्षक पूतना मां है, जिसे आत्म तत्व का प्रस्फुटित अंकुरण नहीं सुहाता और वह वात्सल्य का अमृत पिलाने के स्थान पर विषपान कराती है। यहां यह संदेश दिया जाता है कि प्रकृति का तमस तत्व चेतन तत्व के विकास को रोकने में असमर्थ हैं।
चीताखेडा गांव के पुराना हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में भव्य कथा पंडाल में कथा मर्मज्ञ पंडित श्री कन्हैयादास वैष्णव के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। रविवार को कथा के दौरान पंडित कन्हैयादास वैष्णव ने श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कृष्ण ने काल को भी जीत लिया था। वरना काल तो उनका जन्म जहां हुआ था वह काल कोठरी थी और उनके मामा कंस ने उनके नहीं पैदा होने और अगर पैदा हो भी जाए तो फिर मार देने की पुख्ता व्यवस्था करके रखी थी। लेकिन देखो, कृष्ण पैदा भी हुए और बार-बार आने वाली मृत्यु को उन्होंने भगाया भी। श्री कृष्ण की जीवंतता और खिलंदडिपन के कारण ही कृष्ण को ईश्वर का दर्जा मिला। श्री कृष्ण का जीवन हर क्षण हमको यही प्रेरणा देता है कि जीवन को अनासक्त भाव से जियो। पंडाल मे उड़ रहा था तो कृष्ण जन्म की खुशी का रंग और बट रहा था तो पंडित श्री कन्हैयादास वैष्णव का अमृतवाणी का प्रसाद जिसे पाकर सब धन्य हो गए। गुलाल, हल्दी, चंदन और माखन मिश्री के साथ कथा के चौथे दिन चीताखेड़ा में चल रहे भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन खूब गोंते लगा रहे हैं।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित कन्हैयादास वैष्णव ने भक्ति का प्रवाह करते हुए कथा के दौरान इस प्रसंग का संक्षिप्त वर्णन किया वामन देव का प्रकट्य,राजा परीक्षित, मुनि सुखदेव,कंस,राजा बलि, रामचरितमानस का वृतांत संक्षिप्त रूप से समझाया।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भागवत कथा समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करे। प्रतिदिन कथा प्रातः 11:30 से 3:30 तक प्रवाहित की जा रही है।
Voice Of Neemuch