नीमच (डेस्क)। जिले के ग्राम भरभढ़ियाभरभडिया में नशा मुक्ति के प्रति सामाजिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवांकुर संस्था 'जय श्री आरोग्य जनकल्याण समिति' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र के सदस्यों और ग्रामीणजनों ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ ली। नशा स्वास्थ्य और परिवार के लिए घातक: रितु सगर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) रितु सगर ने नशे के खिलाफ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के लक्षणों और उससे होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया। शपथ ग्रहण में शामिल हुए पदाधिकारी व ग्रामीण प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी 15 सदस्यों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में निम्नलिखित उपस्थित रहे: * समिति पदाधिकारी: प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कल्पना जी, सचिव सीमा बैरागी। * संस्था प्रतिनिधि: सचिव टीना गहलोत एवं कोषाध्यक्ष दीपा परमार। * सक्रिय सदस्य: रवि डांगर, ममता चंद्रवंशी, मानक दास बैरागी, रुक्मणी हुकुमचंद, कमलेश सेन, गीता बाई जगदीश, रमेश मांगीलाल, अनीता रमेश सेन और विष्णु दास बैरागी। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने यह प्रण लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और गाँव के युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।