नीमच ।ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ के मैन्स क्लब में 15 दिसम्बर को प्रातः 1100 बजे से श्री सुरेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, नीमच की अध्यक्षता में ‘’पेंशन अदालत एवं वार्ब कार्यशाला’’ का आयोजन किया जायेगा। पेंशन अदालत एवं ‘‘कल्याण एवं पुनर्वास (वार्ब) कार्यशाला‘‘ में ग्रुप केंद्र, नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ एवं असम राईफल के पेंशनधारियों अथवा शहीद, दिव्यांग कार्मिकों के आश्रितों को आमंत्रित किया गया है। संबंधित ‘’पेंशन अदालत एवं वार्ब कार्यशाला’’ में भाग लेने वाले सेवानिवृत / शहीद/ दिव्यांग कार्मिको के आश्रितों की सभी प्रकार की समस्याओं को सुना जायेगा एवं उनके द्वारा उठाये जाने वाले मुददों का यथासम्भव निस्तारण किया जाएगा ।