नीमच । कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को ग्राम झांझरवाड़ा में भ्रमण दौरान किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य आधार आर.ओ.आर. लिंकिंग, खसरा ई-केवायसी कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्‍होने पटवारी द्वारा खातेदारों के ई-केवायसी कार्य की प्रगति का जायजा लिया और फार्मर रजिस्‍ट्री एवं खसरा, ई-केवायसी कार्य में आ रही समस्‍याओं के संबंध में पटवारी से जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू, तहसीलदार श्री संतोष कुमार व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।