कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया प्रस्तावित नीमच रिंग रोड़ का निरीक्षण।

Spread the love

नीमच 20 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंदा ने मंगलवार को नीमच शहर के प्रस्तावित रिंग रोड़ चीताखेड़ा मेन रोड़ से जयसिहपुरा होते हुए डूंगलावदा तक के रिंग रोड़ का निरीक्षण कर रिंग रोड़ निर्माण के लिए उपलब्ध शासकीय जमीन, निजी जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही और रिंग रोड़ निर्माण के लिए जमीन पर सीमा चिंह लगाने के कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होने भू-अर्जन की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने निरीक्षण दौरान अवगत कराया, कि 21.10 कि.मी. के इस रिंगरोड़ नीमच बायपास व्हाया जयसिहपुरा, बघाना, नयागांव की स्वीकृत लागत 116.67 करोड़ है। प्रस्तावित रिंगरोड़ से जयसिंहपुरा, अरनिया कुमार, धनेरिया कलां, खडावदा, चंगेरा एवं सगराना के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।इस निरीक्षण दौरान एडीएम बी. एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, तहसीलदार श्री संजय मालवीय, डॉ. अजेन्द्रनाथ प्रजापति, राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम, सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *