दंगा फैलाने वालों को उल्टा लटकाकर शहर में घुमाऊंगाः मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आगे क्या कहा पढ़े पूरी खबर..
Posted on
Spread the love
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक इंटरव्यू में कहां है कि शहर में शांति रखने के लिए प्रशासन बेहतरीन कार्य कर रहा है। दंगा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटकाकर पूरे शहर में घुमाऊंगा। विजयनगर में एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि मैं अभी देख रहा हूं कि प्रशासन काफी सक्रिय है। प्रशासन कार्रवाई करेगा। यदि इसमें सही चेहरे आइडेंटिफाई नहीं हुए तो फिर मैं भी देखूंगा कि इंदौर में कौन अशांति फैलाता है। मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटकाकर शहर में घुमाऊंगा।
इसके बाद कल देर रात मंत्री विजयवर्गीय छत्रीपुरा पहुंचे, जहां शुक्रवार दोपहर पटाखे जलाने की बात को लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव किया था। यहां उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी झांसी की रानी हो। इस पर महिलाओं ने विजयवर्गीय से कहा कि वे लोग बहुत परेशान करते हैं, उनके मकान टूटने चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि जो भी उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी। भरोसा रखें।
अब कोई भी उपद्रवी अपनी मनमानी नहीं कर पाएगा। प्रशासन सख्त है। उल्लेखनीय है कि जब दो बच्चियां पटाखे जला रही थीं, तब सामने रहने वाले सलमान और शानू ने न केवल उन्हें अपशब्द कहे, बल्कि उनकी माताओं से विवाद भी किया।
इसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर वर्ग विशेष लोगों ने उनके घरों पर पथराव शुरू कर दिया। यही इस दौरान 15 से ज्यादा वाहनों और धर्मस्थलों पर तोडाफोड़ कर दी। मौके पर पहुंची छत्रीपुरा पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। 6 थानों का फोर्स और रिजर्व बल बुलाया, तब स्थिति नियंत्रण में आई। के नहीं,
विजयवर्गीय को एक महिला ने बताया कि बच्चियों की शिकायत पर वो सलमान और शानू से बात करने गई तो उन्होंने मुझे धक्का दे दिया, जबकि वो 7 माह की गर्भवती है। उनके परिवार की महिलाओं ने मारपीट भी की। अभद्रता और झूमाझटकी की। पास में रहने वाले तरुण अग्रवाल ने आपत्ति ली तो उन पर पत्थर चलाए, जिससे कंधे और कान में चोट लगी।