अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का द्वितीय वर्ष, निकली विशाल रामधुन, नगर हुआ भक्तिमय, रामधुन में बीच मे आए अचानक मवेशी, यह पढे खबर..!

Spread the love

जावद। करोड़ों सनातनी हिंदूओं के आस्था का तीर्थ स्थल अवधपुरी अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के पावन अवसर पर नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक रात्रि 8‌ बजे से तीन दिवसीय भव्य रामधुन का आयोजन होगा।‌ इसी के अंतर्गत मंगलवार को बस स्टैंड स्थित अतिप्राचीन श्री बटेश्वर महादेव मंदिर से हाथों में भगवा ध्वज, ढोलक, मजीरा, जय जय सीयाराम सहित जय जयकारों के बीच विशाल रामधुन प्रारंभ हुई। विशाल रामधुन शास्त्री चौक, श्री परकोटा हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, कंठाल चौराहा, कसेरा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, सिलावटी मौहल्ला, बोहरा गली, बागडिया बाजार, खारी बावडी, बावल दरवाजा, खातिवाडा, जोगणिया माता चौराहा, धानमंडी, सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक होते हुए नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा बालाजी मंदिर पहुंची। जहां बालाजी महाराज की विधि-विधान से महाआरती करके प्रसाद गोष्ठी वितरण किया गया।‌ रामधुन में सनातन धर्म के प्रति आस्था की भीड देखने को मिली। लक्ष्मीनाथ मार्ग पर रामधुन के दौरान नगर में घुमने वाले मवेशी एवं सांड बीच में आने से अफरा तरफी मच गई। मांग सनातनी भक्तों ने जिला कलेक्टर, जावद एसडीएम, सीएमओ से मांग नगर में रामधुन के दौरान मवेशी नजर नही आए या फिर नगर परिषद के कर्मचारी आगे पीछे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *