राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–
नीमच। 22 जनवरी 2026, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नीमच बी.एस. कलेश के निर्देशन में वन स्टॉप सेन्टर (सखी) नीमच का संचालन किया जा रहा है। यह वन स्टाप सेंटर पीडित महिलाओं के लिए आश्रय का सहारा बन रहा है। जिला महिला बाल विकास अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया, कि महिला संगीता को तीर्थ यात्रा करवाने के बहाने से जिला भागलपुर बिहार से ग्राम सरवानिया महाराज तहसील जावद जिला नीमच लाया गया। महिला को डरा धमकाकर विवाह के लिये लड़को व उनके परिवार से मिलवाया जा रहा था। परिवर्तित नाम हंसा व उसका पति बिहार से लड़कियों को बुलाकर पैसो के बदले विवाह करवाने का काम करते है। महिला संगीता एक दिन मौका पाकर हंसा व उसके पति के घर से भाग निकली, मौहल्ले वालो की मदद् से महिला सरवानिया चौकी पहुँची।

