कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज पढ़े पूरी खबर।
Posted on
Spread the love
राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट :–
नीमच (मध्य प्रदेश): नीमच जिले के सीटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खेता खेड़ा की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा , जो नीमच के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है, बुधवार (24 दिसंबर) को दोपहर करीब 2:30 बजे आर.आर.एम. कॉलेज से अपना रिजल्ट लेकर वापस लौट रही थी।
तभी भाटखेड़ा फोरलेन के पास ग्राम हिंगोरिया निवासी मोनू उर्फ गोलू (बाछड़ा) ने उसे रोका। आरोपी ने छात्रा से बात करने का दबाव बनाया, और जब छात्रा ने मना किया तो वह भड़क गया।
गाली-गलौज और मारपीट
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मना करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान छात्रा के बाएं कान पर अंदरूनी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर छात्रा को बचाया।
जान से मारने की धमकी
जाते-जाते आरोपी ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि, “आज के बाद अगर तूने मुझसे बात करने से मना किया, तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।”
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों के साथ जीरन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दयाल हाडा को जांच सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Spread the love नीमच्- 31.08.2024को मादक पदार्थ विरोधी अभियान के क्रम में,केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच के अधिकारियों ने डिगांव माली – कचनारा रोड पर […]