राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–
नीमच। ‘नशे पर प्रहार’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नीमच जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने ₹30 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य के मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमीकल तथा अन्य सामग्री तीन मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन भी जप्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जप्त मादक पदार्थ एमडी तथा एमडी बनाने की सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई का विवरण।
पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) के.पी. वेंकटेश्वर राव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) महेश चंद जैन के विशेष निर्देशों पर, नारकोटिक्स विंग ने यह कार्रवाई दिनांक 28 नवम्बर 2025 को की गई। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए, ग्राम लसूडिया, हस्तमुरार थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबिश देकर मौके से तीन आरोपी को पकड़ा।
