नीमच जिले की सरवानिया महाराज चौकी पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब घेराबंदी कर रोका ट्रक, तलाशी लेते ही उड़ गए होश, भारी मात्रा में माल जब्त, पढ़े राहुल सिसोदिया की खबर..

Spread the love

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा अशोक लीलैंड कंपनी की ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 3086 से परिवहन किया जा रहा 011 क्विटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 21.12.2024 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए नीमच सिंगोली रोड पर नाकाबन्दी कर अशोक लीलैंड कंपनी की ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 3086 से परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा काले रंग के कटटो में भरा कुल वजनी 11 क्विंटल 20 किलोग्राम के साथ आरोपियो विकास पिता भंवरदास बैरागी उम्र 22 साल निवासी धराड थाना बिलपाक जिला रतलाम व अभिषेक पिता दिनेश माली उम्र 22 साल निवासी धराड थाना बिलपाक जिला रतलाम मप्र से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपियों से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

जप्त मश्रुका-

11 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडचुरा व अशोक लीलैंड कंपनी की ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 3086 किमती 32 लाख रूपये

 सराहनीय कार्य-

उक्त कार्य में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *