जिले के महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को एस,पी अंकित जायसवाल ने किया निलंबित , आखिर क्या कारण रहा। पढ़े पूरी खबर..
Posted on
Spread the love
नीमच:- नीमच की एक घटना सामने आरही है। जिले के महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को एसपी अंकित जायसवाल ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने महिला की शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने पर प्रधान आरक्षक को निलंबित किया। दरअसल एक महिला ने नीमच के महिला थाने पर अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी जिसकी जांच प्रधान आरक्षक विजय गुनेरा को सौपी गई। आरक्षक ने जांच के दौरान महिला के कथन उसके कहे अनुसार नहीं लिखे। इसके बाद महिला ने एसपी अंकित जायसवाल को इसकी शिकायत की। एसपी अंकित जायसवाल ने इस मामले की जांच करवाई। जांच में अनियमितता और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करना पाया गया। जांच उपरांत प्रधान आरक्षक विजय गुनेरा को एसपी अंकित जायसवाल ने निलंबित कर दिया है।
Spread the loveनीमच। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत […]
Spread the loveनीमच। पुलिस द्वारा चलाए गए नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षकअंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद श्रीमति निकीतासिंह के […]