क्रिकेट मैच में लगा रहे दांव तो हो जाएं सावधान! ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, ‘Winners’ ID से करोड़ों का सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार….

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैड पर ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वालों के ठिकाने पर बड़ी कार्यवाही ।

Winners” नाम की आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच एवं थाना लसूडीया की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।

✓आरोपी के कब्जे से, 01 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 8 केलकुलेटर , 2 i pad ,1 जियो डोंगल सहित करोड़ों के हिसाब किताब लिखे डायरी बरामद।

आरोपी के द्वारा लसूडिया थाना क्षेत्र के प्लेटिनम पैराडाइज मैं मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।

✓ प्राथमिक पूछताछ में आरोपीयो ने शहर के अन्य सटोरियों के साथ सट्टे का व्यापार करना स्वीकार किया।

इंदौर – इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी अनुक्रम मे *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि लसूडीया क्षेत्र के , प्लेटिनम पैराडाइज मकान नंबर 2 स्थित घर में सटोरियों द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट मैच का अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है।* मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसूडीया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में 5 व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप ,मोबाइल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैड के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा था, जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम *(1).शुभम काकडे पिता ईश्वर काकडे मराठा निवासी एमआईजी इंदौर (2). राजेश पिता आत्माराम गायकवाड निवासी रामनगर बड़ी भमोरी इंदौर (3).दीपक पिता गोविंद लोहिया कन्नू पटेल की चाल इंदौर (4). बंटी पिता विजय वाडके कन्नू पटेल की चाल इंदौर (5).अनिल पिता किशोरीलाल जायसवाल निवासी विकास नगर देवास निवासी , इंदौर* का होना बताया। आरोपियों से पूछताछ करने पर क्रिकेट सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।

 

आरोपी के कब्जे से, 01 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 2 आई पैड, 1 जियो डोंगल , सहित करोड़ों के हिसाब किताब लिखे डायरी बरामद कर थाना लसूडीया में आरोपी के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *