भाटखेड़ा (नीमच)। 4 फरवरी 2026
नीमच स्थित राधादेवी रामचंद्र मंगल महाविद्यालय, भाटखेड़ा में बुधवार को रोजगार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। महाविद्यालय में प्लेसमेंट श्रृंखला के तहत पटेल मोटर्स, इंदौर द्वारा एक वृहद ‘ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें नीमच जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं ने अपने करियर को नई उड़ान देने के लिए सहभागिता की।

