सेवानिवृत्त सुश्री कौशल्या पाटीदार का किया अभिनंदन
03 Feb 2026
व्यापार न्यूज़

नीमच। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच के नेतृत्व में ब्लॉक शाखा मनासा द्वारा सेवानिवृत्ति पर सुश्री कौशल्या पाटीदार मेडम भाटखेड़ी का शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया व सुखद,मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी। *उक्त अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नीमच शाखा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाड़ा, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबुलाल मेघवाल ,जिला उपसचिव श्रीमती भारती बैरागी ,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पुरोहित श्री संजय चंदेल,भरत चंदेल आदि पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य बंधु उपस्थित रहे। सेवानिवृत के अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा द्वारा पाटीदार मेडम ज़ी ने *बालिका पढ़ेगी, उजाला करेंगी*,,शासन के उक्त नारे को अपने जीवन में उतार कर,, अपना कर्म क्षेत्र बनाकर बालिका शिक्षा पर विशेष जोरदार कर जीवन पर्यंत कार्य करती, जिला कोषाध्यक्ष श्री बालाजी द्वारा पाटीदार मैडम के प्रथम नियुक्ति दिनांक स्कूल से सेवानिवृत्ति स्कूल तक की यात्रा का वर्णन बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया गया, भारती बैरागी मैडम द्वारा पटना मैडम को अपने गुरु के रूप में मानकर उनके द्वारा दी गई शिक्षा को आगे बढ़ाने के प्रयास में निरंतर कार्य करती रहूंगी यह संदेश दिया, मनासा ब्लाक अध्यक्ष राकेश द्वारा निर्धन द्वारा जीवन में धार्मिक क्षेत्र सामाजिक क्षेत्र एवं शिक्षा क्षेत्र में जो सारणी कार्य किए हैं उन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नारी को ऐसे ही कार्य करने के लिए इनसे प्रेरणा लेना चाहिए । बाबूलाल मेघवाल, जिला मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच ।