नशे में धूत पुलिसकर्मी ने कार से मोटरसकिल वाले को रौंदा एक की मौत 4 घायल,ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम पढ़े पूरी खबर।

Spread the love

जावद। जावद–नीमच के भरभड़िया फंटे पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। भरभड़िया फंटे पर जावद थाने में पदस्थ एएसआई मनोज यादव द्वारा नशे की हालत में चलाई जा रही कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ पिता शंभुलाल नि जावद की मौके पर ही मौत हो गई,

 जबकि महिला ललिता पति दशरथसिंह आयु 35, हर्षित पिता दशरथसिंह 10 वर्ष, जया पिता दशरथसिंह 6 वर्ष तीनों निवासी रूपारेल जावद एवं भोपाल सिंह पिता नारायण सिंह 44 वर्ष निवासी अठाना घायल हो गए हैं, जिसमें ललिता और हर्षित की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है,

और एक बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर उच्च धाराओं में मामल दर्ज किया गया। वही शनिवार को मृत्यु दशरथ के परिजनों ने पहले जावद में गांधी पार्क में चक्का जाम किया गया। मामला गरमाने पर जावद के अधिकारी ने मृत्यु व्यक्ति के परिजनों को समझने की कोशिश की। मामला नहीं संभालने पर मृत्यु के परिवार एवं समाज के व्यक्तियों ने मिलकर भड़भड़िया चौराहे पर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। लगभग 3 घंटे तक रहा चक्का जाम।मृत्युक व्यक्ति के परिवार का कहना हे कि मृत्यु व्यक्ति की पत्नी को एक सरकारी नौकरी दी जाए। साथ में 1 करोड़ की आर्थिक सहायता भी दी जाए। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके।

नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी,किसान नेता अहीर व जोकचंद ,पहुंचे-

मह-नसीराबाद नेशनान हाईवे के भरभड़िया फटे पर आक्रोशित परिजनों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही किसान पूरण अहीर और श्यामलाल जोकचंद भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया। आपकों बता दें कि बक्काजाम कर रहे लोग मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने और परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

जिसे नीमच एसडीएम संजीत शाहू द्वारा आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवाया गया ।साथ में नीमच रोटरी क्लब् से 50 हजार की आर्थिक सहायता मौके पर दिलवाई साथ आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। तब जा कर नेशनल हाईवे पर लगा चक्का जाम को पुलिस बल द्वारा खुलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *