राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–
भाटखेड़ा (नीमच): क्षेत्र के प्रतिष्ठित राधा देवी रामचन्द्र मंगल महाविद्यालय में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को युवाओं के लिए करियर की नई राहें खुलीं। अवसर था AU Small Finance Bank द्वारा आयोजित एक भव्य ‘ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव’ का, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपना भाग्य आजमाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बैंकिंग सेक्टर की संभावनाओं से रूबरू हुए छात्र
कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक प्रतिनिधियों के संबोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली, बैंक की कार्य संस्कृति और इस क्षेत्र में करियर ग्रोथ की असीम संभावनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आज के दौर में बैंकिंग सेक्टर केवल लेनदेन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रोफेशनल और डायनामिक करियर विकल्प है।
कड़ी चयन प्रक्रिया और सराहना

