प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्प का लाभ दिलाएं, श्री चंद्रा कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
Posted on
Spread the love
नीमच 20 जनवरी 2026, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत जिले के अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्प का लाभ दिलाए। यह निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में म.प्र.प.क्षे.वि.वि.क. नीमच, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच, जावद, मनासा एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के कार्य की ऊर्जा, एल.डी.एम., वन, सामाजिकन्याय विभागों द्वारा निराकरण की सराहना की। उन्होने अन्य विभागों को भी अपनी सीएम हेल्पलाईन का संतुष्टी के साथ निराकरण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि एक भी शिकायत नान अटेंडेट ना रहे, सभी शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक उत्तर अपलोड हो जाए।
Spread the love राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:– भाटखेड़ा (नीमच): क्षेत्र के प्रतिष्ठित राधा देवी रामचन्द्र मंगल महाविद्यालय में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को युवाओं के […]