नीमच कृषि मंडी में बवाल मंडी सचिव पर हमला, मंडी में मचा अफरा-तफरी का माहौल, पुलिस ने किया मामला दर्ज, पढ़े पूरी खबर।
Posted on
Spread the love
नीमच | कृषि मंडी में गुरुवार शाम अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक युवक ने आक्रोशित होकर मंडी निरीक्षक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंडी निरीक्षक समीर दास अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे, तभी आरोपी आशुतोष शर्मा वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर उसने झूमाझटकी करते हुए निरीक्षक को थप्पड़ मार दिया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। अचानक हुए हमले से कर्मचारी घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शोर सुनकर अन्य कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर स्थिति को संभाला। सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस ने रात करीब 10 बजे कार्रवाई करते हुए मंडी निरीक्षक समीर दास की शिकायत पर आरोपी आशुतोष शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा, निवासी कुमारिया के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरक्षा गार्ड कंपनी से नौकरी से निकाले जाने और वेतन रोके जाने से नाराज था, इसी गुस्से में उसने मंडी कार्यालय में घुसकर यह घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी), 351(3) व 324(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।