नीमच पुलिस की बड़ी सफलता: 2 साल से फरार बलात्कार और तस्करी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर।
Posted on
Spread the love
राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–
नीमच। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अपराधियों और फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत नीमच केंट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बलात्कार, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे शातिर आरोपी कारूलाल मेघवाल को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
कई जिलों और राज्यों की पुलिस को थी तलाश
पकड़ा गया आरोपी कारूलाल (40), निवासी ग्राम दुलाखेड़ा, थाना नीमच सिटी, एक शातिर अपराधी है। उस पर निम्नलिखित गंभीर मामले दर्ज थे:
नीमच केंट (अपराध क्र. 475/2021): धारा 363, 376 (बलात्कार) के तहत मामला।
नीमच केंट (अपराध क्र. 647/2019): धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला।
मेड़ता सिटी, राजस्थान (अपराध क्र. 04/2024): धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ तस्करी) के तहत मामला।
मुखबिर की सूचना पर राजस्थान में दबिश
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन और एएसपी नवलसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में केंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। दिनांक 29 दिसंबर 2025 को सउनि अखिलेश घोंगडे को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कारूलाल राजस्थान के ग्राम अचारी में छिपा हुआ है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कारूलाल पिता मोहनलाल मेघवाल के रूप में स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण सफलता में नीमच केंट पुलिस के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। निरीक्षक नीलेश अवस्थी (थाना प्रभारी),सउनि अखिलेश घोंगडे,आरक्षक अशोक पंवार,आरक्षक अल्पेश बैरागी,आरक्षक सुरेश माली का सारणीय योगदान रहा।
Spread the loveराहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:– सरवानिया महाराज पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा; पुलिस जवानों की तत्परता से मिली त्वरित सहायता जावद।नीमच जिले के […]
Spread the love नीमच। 12 नवम्बर 2024, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए […]