नीमच मंडी व्यापारी संघ चुनाव ‘अफसर’ की एंट्री से बदला समीकरण, नगर में चर्चा जोरो पर,अध्यक्ष पद के लिए 5 और कार्यकारिणी हेतु 23 मंडी व्यापारी मैदान में पढ़े पूरी खबर।

Spread the love

राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–

मंडी चुनाव ब्रेकिंग: मैदान में उतरे 5 सूरमा, 4 जनवरी को होगा फैसला—कौन बनेगा व्यापारियों का सुल्तान?

नीमच। मंडी व्यापारी संघ के आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। इस बार मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है, क्योंकि मैदान में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए समीकरणों ने भी दस्तक दे दी है।

चुनावी कार्यक्रम पर एक नज़र में

निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मित्तल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

नाम वापसी: 24 दिसंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक।

मतदान: 04 जनवरी 2026 (सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक)।

स्थान: व्यापारी संघ कार्यालय, पुरानी मंडी प्रांगण, नीमच।

 पाँच दिग्गजों के बीच मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 वैध नामांकन प्राप्त हुए हैं। राकेश भारद्वाज (अफसर) के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और उनकी फर्में हैं।

1. राजेंद्र गर्ग प्रेमचंद राजेंद्र कुमार

2. शैलेश गर्ग (गोपाल गर्ग GG) गिरधारीलाल गोवर्धन लाल

3. कमल गर्ग हरी ओम ट्रेडर्स

4. राकेश भारद्वाज (अफसर) आर एस ट्रेडिंग कम्पनी

5. सत्यनारायण शर्मा गणेश इंटरप्राइजेस

कार्यकारिणी सदस्य: 23 प्रत्याशी मैदान में

कार्यकारिणी के 10 पदों के लिए कुल 23 व्यापारियों ने दावेदारी पेश की है। इनमें विक्रम अजमेरा, अशोक कुमार बंसल, अनिल मित्तल, विजय कुमार जैन और नवीन कुमार अग्रवाल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। मतदाताओं को 10 सदस्यों का चयन करना अनिवार्य होगा।

प्रमुख चुनावी समीकरण और ‘फैक्टर्स’

‘अफसर’ की एंट्री राकेश भारद्वाज (अफसर) के चुनाव में आने से पुराने समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। जानकारों का मानना है कि उनकी मौजूदगी से मुकाबला अब सीधा और चुनौतीपूर्ण हो गया है।

‘बापू’ फैक्टर: चर्चा है कि दिलीप सिंह परिहार ‘बापू’ के समर्थकों का झुकाव इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

 ‘अग्रवाल फैक्टर’ और ‘बापू’ का साथ, किसके सिर सजेगा जीत का ताज ?

जातिगत समीकरण (अग्रवाल फैक्टर): मंडी में करीब 1001 मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 400–500 अग्रवाल समाज से हैं। यदि अग्रवाल समाज के उम्मीदवार (गोपाल गर्ग, राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग) मैदान में डटे रहते हैं, तो वोटों के ध्रुवीकरण से परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।

GG की मजबूत दावेदारी: चुनावी गलियारों में गोपाल गर्ग (GG) को एक वजनदार उम्मीदवार माना जा रहा है।

मतदान के कड़े नियम

निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि:

अध्यक्ष के लिए 1 और कार्यकारिणी के लिए ठीक 10 वोट डालना अनिवार्य है। कम या ज्यादा वोट होने पर मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा।

मतदान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी लाना अनिवार्य है।

मतपत्र पर किसी भी प्रकार का पहचान चिन्ह बनाने पर उसे अवैध माना जाएगा।

आगे की राह: कल 24 दिसंबर को नाम वापसी के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचते हैं। इसके बाद ही गठबंधन और जोड़-तोड़ की असली राजनीति शुरू होगी। राकेश भारद्वाज की एंट्री के चुनावी माहौल गरमा सा गया है। भारद्वाज जी की एंट्री के बाद चुनाव चुनौतीपूर्ण होता दिखाई दे रहा है। वही चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *