जावद में आरएसएस का पथ संचलन निकला संगठन के 100 वर्ष पूरे होने पर नगर में गूंजे भारत माता की जय के नारे।

Spread the love

जावद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्थापना दिवस विजयदशमी के अवसर पर जावद शहर में एक विशाल पथ संचलन का आयोजन किया। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे शताब्दी वर्ष पर्व के रूप में मनाया गया।

संचलन से पहले, जावद के शाखा मैदान में सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए। जहां ध्वज प्रणाम किया गया और अतिथियों द्वारा एक बौद्धिक सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र में संघ के 100 वर्षों के कार्यों, देश के प्रति उसके योगदानों और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इसके बाद मधुर घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन शुरू हुआ। इस वर्ष जावद नगर बस्तियों से 450 से अधिक स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से इसमें भाग लिया। संचलन में नन्हे स्वयंसेवक से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी देखने को मिली, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पूरे शहर में इस विराट संचलन का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जावद नगर के नगर वासियों , समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया। साथ ही गुलाब पुष्प बरसाए गए।यह संचलन जावद बस स्टेशन शाखा मैदान से शुरू होकर बस स्टेशन, लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक , कंठाल चौराहा, खुरा चौक, बोहरा गली, सलावटी माहौल, जोगणिया माता चौराहा, धानमंडी, रामपुरा दरवाजा, जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए और वापस शाखा मैदान में समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि आरएसएस की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में हुई थी। संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में जावद थाना पुलिस मौजूद थी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *