जावद। नीमच जिले के जावद थाने के आरक्षक के खिलाफ शिकायत ले कर मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल की गई जिस में जावद के पुलिस आरक्षको के खिलाफ एक शिकायतकर्त (सुनील माली)ने शिकायत आवेदन ले कर पहुँचा । शिकायत करता ने बताया की रविवार को घाणावार तेली समाज द्वारा शोभायात्रा निकली गई शोभायात्रा के दौरान प्रधान आरक्षक द्वारा गाली गलोच व धमकी दी गई।
जिसके बाद में जुलुस से चला गया। शाम 8 बजे सुनील माली एवं उसका दोस्त खुशाल ग्वाला जब चाय पीने बस स्टेण्ड गये तब वहां पर सुनील माली ने पुलिस आरक्षक सुनील डींडोर को कहा कि रवि पांडे द्वारा आज मुझे अपशब्द कहा गया एवं गालिया दी गई जो कि मुझे बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा तभी वहां से सुनील डींडोर ने जाते जाते कहां कि खोर दरवाजा आजा वहीं बात करते है फिर जब हम खोर दरवाजा पहुंचे तब जावद थाना आरक्षक सुनील डींडोर द्वारा खोर दरवाजा रामलीला मैदान मे बुलाया गया कि इधर आ जब मे उसके पास गया तो उसने मुझे गुस्से में बोला कि तु मुझे और रवि को जानता नहीं है हम कुछ भी कर सकते है हम पुलिस वाले है तुझे फर्जी केस में फंसा ने धमकी दी। वह कहा की हमार कोई कुछ नहीं कर सकता है, अगर तूने हम दोनों के खिलाफ शिकायत भी की तो हमसे बुरा कोई नही होगा।
यह कोई नया मामला नही है पुलिस आरक्षको के द्वारा आम जनता को परेशान किया गया हो। आरक्षको के द्वारा आम जनता से गली गलोच करना , डराना, धमकाना,झूठे के मे फंसा देना, आम बात हो गई है। अब देखन ये हे की क्या पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल क्या आरक्षकों के खिलाफ कोई कार्यवाही करेगे है। या यह शिकायत भी फाइल मे दाब के रहा जायेगी।
