जावद। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ द्वारा रामपुरा दरवाजा स्थित नगर परिषद हाल में गुरूवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा की उपस्थिति में दीपावली मिलन समारोह एवं नवनियुक्त जावद नगर परिषद कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ।
राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा तहसील अध्यक्ष मुकेश राडोदिया, सलाहकार अनिल राडोदिया, सचिव कमल कंडारा, सहसचिव राजु राडोदिया, कोषाध्यक्ष संजय घेंघट सहित सदस्यों ने जावद नगर परिषद कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद बंजारा, उपाध्यक्ष पारस चौपडा, सचिव कोमल सुथार, सहसचिव हुकुमसिंह चंदेल सहित सदस्यों का साफा बांधकर, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा ने नवनियुक्त जावद नगर परिषद कर्मचारी संघ के समस्त सदस्यों का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाए की। उपाध्यक्ष पारस चौपडा सहित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट करके कहा यह संघ सभी के हित की बात करेगा। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, नगर परिषद कर्मचारीगण शंकरलाल धाकड, मुकेश राडोदिया, दरोगा अनिल राडोदिया, रवि परोचा, सतीश परोचा, विनोद राडोदिया, इंद्रजीत कंडारा (राजा), नीलकमल कंडारा, कमल कंडारा, राजू राडोदिया, भैरुलाल लौट, अनिल कंडारा, संजय घेंघट, रवि राडोदिया, राजू लोट, सुरेश गोयल, अमन पुरोधा, राहुल कंडारा एवं नगर परिषद के कर्मचारिगण मौजूद थे। संचालन अनिल राडोदिया ने किया। आभार कमल कंडारा ने माना।
नगर परिषद में नवनियुक्त जावद नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बंजारा, उपाध्यक्ष चौपडा सहित सदस्यों का साफा बांधकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर, माला पहनाकर हुआ सम्मान पढ़े पूरी खबर….
