पत्रकारों के लिए ‘कौशल विकास कार्यशाला’ कल; एआई (AI) और आधुनिक तकनीक के गुण सीखेंगे पत्रकार पढ़े पूरी खबर।

Spread the love

 राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–

जावद (नीमच)।  पत्रकारिता के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, नीमच जिले के पत्रकारों के लिए एक विशेष ‘पत्रकारिता कौशल विकास कार्यशाला’ का आयोजन किया जा रहा है।

नगर परिषद जावद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह आयोजन जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को डिजिटल युग की नई तकनीकों से रूबरू कराना है।

एआई (AI) से बदलेंगे पत्रकारिता के तौर-तरीके इस एक दिवसीय कार्यशाला का संचालन महाराष्ट्र नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MKCL) द्वारा किया जाएगा। इस सत्र में पत्रकारों को बताया जाएगा कि कैसे AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) के माध्यम से पत्रकारिता की गुणवत्ता में वृद्धि की जा सकती है। इसके अलावा, कंटेंट क्रिएशन (Content Creation) और इसके अलावा, कंटेंट क्रिएशन (Content Creation) और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अन्य आधुनिक सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

दिनांक: 7 जनवरी 2026 (बुधवार)

समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

स्थान: सांदीपनि विद्यालय सभागार, जावद

नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली ने नीमच जिले वह जावद के सभी पत्रकार बंधुओं को इस कार्यशाला में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *