जिला जेल नीमच में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, 450 बंदियों ने ली नशा छोड़ने की शपथ पढ़े पूरी खबर

Spread the love

राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:–

नीमच: ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आज जिला जेल नीमच में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेल के 450 बंदियों ने एक साथ नशा न करने और एक स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय नीमच के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों को नशे की लत से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने समझाया कि कैसे नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी खोखला कर देता है। उन्होंने बंदियों को नशा छोड़कर अच्छे स्वास्थ्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी 450 बंदियों ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जीवन तिवारी, श्री भूषण देशपांडे, डॉ. संगीता भारती, श्री सुनील तिवारी और डॉ. अजीत सिंह शक्तावत उपस्थित रहे।

जेल उप अधीक्षक श्री नारायण सिंह राणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बंदियों को इस संकल्प पर अडिग रहने का संदेश दिया। इस दौरान जेल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *